फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Karthik Verma of Doon School showed his skills in the state level competition

Hathras News: दून स्कूल के कार्तिक ने सीबीएसई बैडमिंटन में दिखाया हुनर

Mon, 12 Dec 2022 05:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 12 Dec 2022 05:00 AM IST
सार

सीबीएसई बैडमिंटन क्लस्टर चैंपियनशिप में हाथरस के रहने वाले दून स्कूल के छात्र कार्तिक वर्मा अपने हुनर को दिखाया। कार्तिक ने धनबाद के प्रतिभागी को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।

विज्ञापन
Hathras: Karthik Verma of Doon School showed his skills in the state level competition
सीबीएसई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दून स्कूल के छात्र कार्तिक वर्मा ने सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर परिवार व स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य जेके अग्रवाल ने बताया कि कक्षा 11 के छात्र कार्तिक वर्मा ने आजमगढ़ में हुई सीबीएसई बैडमिंटन क्लस्टर चैंपियनशिप में अपनी योग्यता को ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, बिहार एवं झारखंड राज्यों के 300 विद्यालयों के 3000 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्तिक ने प्रतियोगिता के प्रथम राउंड में जयपुरिया स्कूल, वाराणसी को एवं द्वितीय राउंड में देव स्कूल, धनबाद के प्रतिभागी को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। विद्यार्थी एवं विद्यालय के लिए बड़े गर्व की बात है। प्रधानाचार्य ने छात्र कार्तिक वर्मा के राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed