फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Kanya-langura performed from house to house, hymn to hymns and kirtans

हाथरस : घर-घर जिमाए गए कन्या-लांगुरा, भजन-कीर्तन की रही धूम

Wed, 21 Apr 2021 11:40 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Kanya-langura performed from house to house, hymn to hymns and kirtans
हाथरस : बौहरे वाली देवी मंदिर पर नवमी के मौके पर पूजा कर प्रसाद बांटते भक्त। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र के आखिरी दिन बुधवार को भक्तों ने श्रीरामनवमी पर देवी सिद्धिदात्री की उपासना की। हालांकि कुछ लोगों ने कोरोना संक्रमण के चलते घरों में ही रहकर पूजा की। यही वजह है कि इस बार मंदिरों में भीड़ कम नजर आई। पूजा-अर्चना के बाद घर-घर कन्या-लांगुरा जिमाए गए। कई स्थानों पर उपहार के रूप में कन्या-लांगुराओं को मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया गया।
बुधवार की सुबह से ही शहर में पूजा-अर्चना का क्रम शुरू हो गया था। सुबह सबसे पहले घर-घर में देवी की अज्ञारी की गई। चना-हलुवा से देवी मां का भोग लगाया गया। घर-घर में कन्या-लांगुराओं को भोजन कराया गया। नजदीकी मंदिरों में जाकर भोग लगाया गया और बच्चों को प्रसाद व उपहार वितरित किए गए। देवी मां से देश से कोरोना वायरस के खात्मे की कामना की गई।
विज्ञापन

शहर के बौहरे वाली देवी, रमनपुर स्थित चामुंडा देवी मंदिर, चामड़ गेट स्थित चामुंडा मंदिर में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करने वालों का तांता लगा रहा। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते इस बार श्रद्धालुओं की भीड़ कम दिखी। इसके अलावा श्रद्धालुओं और सामाजिक संस्थाओं ने शहर में कई जगहों पर चना-हलुवा का प्रसाद वितरण किया गया। शाम को देवालयों में भव्य शृंगार किए गए। कोरोना संक्रमण के चलते कुछ मंदिरों में काफी कम भीड़ रही और श्रद्धालुओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया, जबकि कुछ मंदिरों में नियम ताक पर रखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed