फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Kanchana gates closed, people will have to face problems all day

हाथरस: कंचना फाटक हुआ बंद, लोगों को पूरे दिन झेलनी पड़ेंगी दिक्कतें

Sun, 16 Feb 2020 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Kanchana gates closed, people will have to face problems all day
कंचना फाटक हुआ बंद, झेलनी पड़ेंगी दिक्कतें
विज्ञापन

रेलवे द्वारा क्रासिंग पर किया गया मरम्मत का काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। पूर्वोत्तर रेलवे के कंचना फाटक पर शनिवार रात्रि से मरम्मत का काम शुरू हो गया। इसके चलते लोगों को दिक्क्तों से जूझना पड़ा। यह फाटक रविवार की रात आठ बजे तक बंद रहेगा। हाथरस से मथुरा जाने व आने वाले लोग अन्य मार्गो से अपने वाहन ले गए। उन्हें कई किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक के विद्युतीकरण के बाद अब क्रासिंग की मरम्मत पर ध्यान दिया जा रहा है। शनिवार की रात को 327 ए मरम्मत का काम हुआ। यह काम रविवार की रात आठ बजे तक चलेगा। शनिवार की देर शाम कंचना फाटक बंद होने के चलते हाथरस से मथुरा की ओर जाने व आने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ीं। यह लोग अन्य रास्तों से गंतव्य तक गए। इन्हें कई किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी।
विज्ञापन

रविवार को भी पूरे दिन फाटक बंद रहेगा और इस पर मरम्मत का काम होगा। ऐसे में लोगों को इस समस्या से जूझना पड़ेगा। इस मामले में सेक्शन इंजीनियर मथुरा छावनी आलोक कुमार बघेल का कहना है कि शनिवार की रात आठ बजे से कंचना फाटक की रेलवे क्रासिंग पर मरम्मत का काम शुरू हो गया है, जो कि रविवार की रात आठ बजे तक चलेगा, इसलिए फाटक को बंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed