{"_id":"5f2d9b448ebc3e3d032f8a65","slug":"hathras-kalash-installation-to-be-held-today-with-worship-and-worship-at-dauji-temple-hathras-news-ali2406464177","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: दाऊजी मंदिर पर पूजा-अर्चना के साथ आज होगी कलश स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: दाऊजी मंदिर पर पूजा-अर्चना के साथ आज होगी कलश स्थापना
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
किला परिसर स्थित ऐतिहासिक मंदिर श्रीदाऊजी महाराज पर शनिवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ शिखर पर कलशों की स्थापना की जाएगी। पुरातत्व विभाग की टीम ने कलशों को मंदिर पुजारियों को सुपुर्द कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों किला परिसर स्थित दाऊजी मंदिर के शिखर से कलश अचानक गिर गए थे। कलश गिरने पर शहर के विद्वानों ने इस घटना को अप्रिय बताया। विद्वानों और शहर के समाजसेवियों ने मंदिर के शिखर के जीर्णोद्धार के साथ कलशों को स्थापित कराने की मांग की।
बृहस्पतिवार को पुरातत्व विभाग द्वारा कलशों की मरम्मत के बाद मंदिर पुजारी मधुसूदन चतुर्वेदी, संजीव चतुर्वेदी, राजीव चतुर्वेदी के सुपुर्द कर दिया। मंदिर के सेवायत पुजारी ने कलश स्थापना के लिए आठ अगस्त शनिवार का शुभ मुहूर्त निकाला है। सुबह दस बजे पूजा-अर्चना की शुरुआत के साथ कलशों को शिखर पर स्थापित किया जाएगा।