{"_id":"5fdcf75d8ebc3e3d5a44e2fd","slug":"hathras-kakodi-the-head-of-the-village-panchayat-refused-to-keep-the-cow-hathras-news-ali251480177","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ग्राम पंचायत ककोड़ी के प्रधान ने गोशाला में गोवंश रखने से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ग्राम पंचायत ककोड़ी के प्रधान ने गोशाला में गोवंश रखने से किया इंकार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ग्राम पंचायत ककोड़ी के ग्राम प्रधान पर आवारा गोवंश को गोशाला में रखने से इंकार करने का आरोप लगा है। इस संबंध में संबंधित ग्राम विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी हाथरस को अपनी रिपोर्ट सौंपी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ सदर अवधेश सिंह यादव ने पूरे प्रकरण से सीडीओ आरबी भास्कर को अवगत कराया है और कार्रवाई करने की संस्तुति की है।
शासन के निर्देश पर आवारा गोवंश को गोशाला में रखने के लिए ग्राम पंचायतों में जिला प्रशासन की ओर से गोशाला बनाई गई हैं। ग्राम विकास अधिकारी प्रशांत कुमार ने बीडीओ सदर अवधेश सिंह यादव को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि ग्राम प्रधान अल्हैपुर चुरसेन द्वारा 12 गोवंश ग्राम पंचायत ककोड़ी में बनी गोशाला में भेजे थे। इन गोवंश को गोशाला में रखने के संबंध में ग्राम प्रधान से फोन पर वार्ता की गई। ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि कई बार कहने के बावजूद ग्राम प्रधान ककोड़ी ने गोवंश को रखने से मना कर दिया और गोवंश को वापस कर दिया गया।
बीडीओ अवधेश सिंह यादव ने इस पूरे प्रकरण के बारे में सीडीओ आरबी भास्कर को अवगत करा दिया है। बीडीओ अवधेश सिंह ने बताया कि निराश्रित गोवंश को रखने के लिए विकास खंड की ग्राम पंचायत ककोड़ी, भोपतपुर और कैलोरा में अस्थायी गोशाला बनाई है। ग्राम पंचायत ककोड़ी में बनी गोशाला में 12 निराश्रित गोवंश रखने के लिए भेजे गए थे, लेकिन ग्राम प्रधान द्वारा गोवंश को रखने से इंकार कर दिया गया है। बीडीओ ने सीडीओ आरबी भास्कर से ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की संस्तुति की है।