{"_id":"5f9efe528ebc3e9bd17d978c","slug":"hathras-junction-police-kept-watching-accused-of-robbery-of-hathras-gate-police-hathras-news-ali2477709152","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: जंक्शन पुलिस देखती रह गई, हाथरस गेट पुलिस के हत्थे चढ़े लूट के आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: जंक्शन पुलिस देखती रह गई, हाथरस गेट पुलिस के हत्थे चढ़े लूट के आरोपी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर में ज्वैलर्स की दुकान करने वाले सराफ से 22 अक्तूबर की शाम को घर जाते वक्त रास्ते में बाइक सवार बदमाशों द्वारा की गई लूट के मामले में स्थानीय पुलिस बदमाशों की तलाश ही करती रह गई, जबकि कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर इस वारदात से पर्दा उठा दिया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने लूटे गए आभूषण और नकदी भी बरामद की है। पुलिस को अभी तीन और शातिर बदमाशों की तलाश है।
22 अक्तूबर 2020 की देरशाम को कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर में ज्वैलर्स की दुकान करने वाले किशनपाल वर्मा के साथ बाइक सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में थाना हाथरस जंक्शन में मुकदमा भी दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने तत्काल टीमों का गठन कर इस घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए थे।
शनिवार की देरशाम को कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन बदमाशों को तमंचा, छह जिंदा कारतूस, लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण, 15 हजार रुपयों के अलावा लूट में प्रयोग की गई बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त विनोद पुत्र राम सिंह निवासी कुंवरजी नगला की झोपड़ी, देवेंद्र उर्फ छोटू पुत्र रनवीर सिंह निवासी नगला अमरा थाना मुरसान और पुनीत पुत्र चंदन सिंह निवासी विजय नगर मुरसान गेट के नाम शामिल हैं। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चतर सिंह राजौरा, एसआई विपिन यादव, एसआई अरुण कुमार, एसआई संतोष कुमार, एचसी संदीप राघव, सौरभ कुमार, जितेंद्र मलिक, रिंकू सिंह के नाम शामिल हैं।