{"_id":"5e5ea1938ebc3ec7565ef987","slug":"hathras-juice-factory-found-operating-without-license-hathras-news-ali228269669","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: बिना लाइसेंस के संचालित होती मिली जूस की फैक्टरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: बिना लाइसेंस के संचालित होती मिली जूस की फैक्टरी
विज्ञापन
हाथरस: शहर में छापे मारती एफडीए की टीम।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बिना लाइसेंस के चल रही फ्रूट जूस की फैक्टरी में एफडीए की टीम ने छापे मारे। यहां मौजूद जूस बनाने के सामान को सील कर दिया गया। इसके अलावा लहरा रोड पर चूर्ण फैक्टरी में भी टीम ने छापे मारकर एफडीए की टीम ने 51 हजार के माल को सील किया। दूध और कचरी के नमूने भी लिए।
मधुगढ़ी निवासी रिजवान पुत्र मोहम्मद इस्लाम की दीप हॉस्पिटल के पीछे फ्रूट जूस बनाने की फैक्टरी है। यहां पर महाराज ब्रांड का जूस तैयार किया जा रहा था। बिना लाइसेंस के जूस फैक्टरी संचालन की शिकायत पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरींद्र सिंह के नेतृत्व में एफडीए की टीम यहां पहुंची। यहां से फ्रूट जूस का नमूना लेकर करीब 40,500 रुपये कीमत के 90 बोरी फूट जूस को सीज किया गया।
यहां के बाद लहरा रोड वसुंधरापुरम के पास स्थित फर्म संगीता फूड प्रोडक्टस से भीम ब्रांड के चूर्ण का नमूना लिया गया और यहां पर तैयार माल के मिथ्या छाप पाए जाने पर 51 हजार रुपये कीमत के 17 बोरा चूर्ण को सीज किया गया। यहां के बाद टीम तरफरा रोड स्थित दाऊजी फूड प्रोडक्ट के राजा मोती दाल मिल कंपाउंड स्थित कटोरी कचरी निमार्ण इकाई से कटोरी कचरी का नमूना लिया। ओढ़पुरा तिराहा पर छोटू निवासी भगवंतपुर और विनय प्रताप निवासी चमरपुरा के दूध का नमूना लिया गया। कार्रवाई से खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के होश उड़ गए। टीम के लौटने पर सभी ने राहत की सांस ली।