फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Joint Commissioner Income Tax inspired children to study in government school

हाथरस : ज्वाइंट कमिश्नर आयकर ने सरकारी विद्यालय में बच्चों को पढ़ाई के लिए किया प्रेरित

Sun, 19 Dec 2021 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Joint Commissioner Income Tax inspired children to study in government school
हाथरस : गांव मीरपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करते ज्वाइंट - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

आयकर विभाग वित्त मंत्रालय नई दिल्ली के ज्वाइंट कमिश्नर और स्थायी निवासी राकेश कुमार वर्मा ने शनिवार को गांव मीरपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पहुंचे और वहां बच्चों को मेहनत कर पढ़ाई कर अपना, अपने माता पिता और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होने कहा कि बिना मेहनत के कुछ भी हांसिल कर पाना संभव नहीं है। उन्होने विद्यालय में बदलते परिवेश में उपलब्ध स्मार्ट क्लास व पुस्तकालय को देखकर प्रसन्नता जाहिर की और स्कूल में बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए 21 हजार रूपये भी दिए।
गौरतलब हो कि राकेश कुमार वर्मा मूल रूप से सादाबाद के ही निवासी हैं और बैच 2009 के आईआरएस अधिकारी हैं। उनका नगर व क्षेत्र से काफी लगाव है। फिलहाल, वह ज्वाइंट कमिश्नर आयकर विभाग वित्त मंत्रालय नई दिल्ली के पद पर तैनात हैं। शनिवार को वह सादाबाद क्षेत्र के गांव मीरपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पहुंचे, जहां उन्होने बच्चों को लक्ष्य तय कर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया और जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए विभिन्न उदाहरण भी दिए।
विज्ञापन

कहा कि, सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता पहले से काफी बेहतर हो गई है। सरकारी स्कूलों के बच्चे काफी होनहार साबित हो रहे हैं। कहा कि हमें हमेशा कुछ नया सीखने के लिए हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए। इसके अलावा उन्होने स्कूल में बतौर सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत अपने मित्र अमरीश अग्रवाल के साथ अपनी पुरानी यादों और पढ़ाई के अनुभवों को साझा किया। इस मौके पर विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक हेमंत कुमार और सहायक अध्यापक अमरीश अग्रवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed