{"_id":"62e18abeab1725372e566dd0","slug":"hathras-jd-knows-the-condition-of-ggic-and-dios-office-hathras-news-ali2969584107","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जीजीआईसी व डीआईओएस दफ्तर का जेडी ने जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जीजीआईसी व डीआईओएस दफ्तर का जेडी ने जाना हाल
विज्ञापन
हाथरस : जीजीआईसी में निरीक्षण के दौरान छात्राओं से सवाल पूछते जेडी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ डॉ. मुकेश कुमार अग्रवाल ने डीआईओएस दफ्तर व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षिकाओं से शिक्षण के बारे में जानकारी ली। जेडी ने छात्राओं से सवाल भी पूछे। छात्राओं को स्लोगन एवं पोस्टर तैयार कर कक्षा में लगाने के सुझाव दिए गए। कक्षा अध्यापिकाओं को छात्राओं के पीयर ग्रुप बनाकर लिखित कार्य को चेक करने के निर्देश दिए।
प्रधानाचार्या को टीएलएम कक्षाओं में लगाए जाने एवं कक्षा की रंगाई-पुताई कराने के निर्देश दिए। कक्षा छह में भगवान श्रीराम के परिवार के संबंध में पाठ पढ़ाया जा रहा था। जिस पर छात्राओं से श्रीराम व उनके परिवार से संबंधित सवाल पूछे गए। कक्षा 12 में निरीक्षण के समय इतिहास में 'यात्रियों के नजरिये' पाठ पढ़ाया जा रहा था। इस पर छात्राओं से भारत की यात्रा पर आए यात्रियों के बारे में पूछा।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जेडी ने डीआईओएस से कई बिंदुओं पर जानकारी ली। डीआईओएस रीतू गोयल को विद्यालयों का निरीक्षण करने और जिले में पठन-पाठन की स्थिति व शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, खेलकूद/स्काउटिंग/एनसीसी की गतिविधियों में बच्चों की प्रतिभागिता कराए जाने पर जोर दिया गया। संवाद