{"_id":"61be2f3832fe4873a56e4cbd","slug":"hathras-jd-health-saw-the-preparations-of-l-one-hospital-at-chc-shaphu-news-ali2809252182","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जेडी हेल्थ ने सीएचसी पर देखीं एल वन अस्पताल की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जेडी हेल्थ ने सीएचसी पर देखीं एल वन अस्पताल की तैयारियां
विज्ञापन
हाथरस : सहपऊ सीएचसी में कोविड एल वन अस्पताल में तैयारियों का जायजा लेते जेडी लखनऊ। संवाद
- फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए प्रदेश सरकार ने उससे बचाव के इंतजाम शुरू कर दिए हैं। इस क्रम में लखनऊ से आए संयुक्त निदेशक डॉ. सुधीर कुमार यादव स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज की तैयारियों को परख रहे हैं। जेडी ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निरीक्षण किया।
जेडी सरकार द्वारा भेजे गए उपकरणों के रखरखाव और उनको चालू हालत में देखकर संतुष्ट नजर आए। जेडी ने बताया कि सीएचसी पर सरकार द्वारा एल वन अस्पताल के लिए कराई जा रहीं तैयारियां तो ठीक मिली हैं। कुछ कमियां हैं, जिन्हें उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाकर दूर किया जाएगा।
क्षेत्र में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कम होने पर चिंता जताते हुए जेडी ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रेरित कर टीका लगवाने पर जोर दिया। इस काम में जनसहयोग की भी अपेक्षा की। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बिजेंद्र सिंह, डॉ. प्रकाश मोहन, डॉ. एके वार्ष्णेय, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. प्रीति रावत, कैलाशचंद्र शुक्ला भी उनके साथ थे। संवाद