{"_id":"60c4f8ab8ebc3e8de01ba876","slug":"hathras-jcb-takht-tinshed-tarpaulin-seized-on-encroachment-sadabad-news-ali265369491","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अतिक्रमण पर चली जेसीबी, तख्त, टीनशेड, तिरपाल किए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अतिक्रमण पर चली जेसीबी, तख्त, टीनशेड, तिरपाल किए जब्त
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
नगर पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण को हटाने के लिए एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे ने पुलिस, राजस्व और नगर पंचायत की संयुक्त टीम के साथ अभियान चलाया। इस दौरान सड़कों की पटरियों और सड़कों पर कई कई फुट टीनशेड, तिरपाल, तख्त डालकर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से ढहा दिया गया। कई अतिक्रमणकारियों से जुर्माना वसूलने के बाद स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई। इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में खलबली मची रही।
गौरतलब है कि सादाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में लगातार कब्जों और अतिक्रमण का ग्राफ बढ़ता जा रहा है, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन द्वारा इसकी लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे नगर के बाजारों व चौराहों और तिराहों की सड़कें संकरी हो गई हैं। आए-दिन राहगीरों व वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ता है। इसे लेकर लोग लगातार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत भी कर रहे थे। लिहाजा नगर की इस गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे राजस्व, पुलिस और नगर पंचायत की टीम के साथ अतिक्रमण हटाने के लिए विनोबा नगर चौराहे पर पहुंच गए।
मुरसान रोड के साथ ही जलेसर रोड पर सड़क की पटरियों, नालों पर तख्त, टीनशेड, तिरपाल डालकर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से सख्ती पूर्वक हटा दिया गया। मौके से अतिक्रमण की जद में आ रहे तख्त, टीनशेड आदि को भी जब्त कर लिया गया। स्टेट बैंक तक यह अभियान चलाया गया। एसडीएम ने कहा कि पिछले कई दिनों से अतिक्रमण हटाने को लेकर मुनादी की जा रही थी, लेकिन इन अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण को नहीं हटाया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बार-बार अतिक्रमण करने वाले लोगों के नाम सूचीबद्ध किए जा रहे हैं। अतिक्रमण यदि फिर से मौके पर पाया गया तो सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि मुख्य बाजार व अन्य चौराहों व तिराहों पर अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इधर, मौके पर करीब डेढ़ दर्जन से अधिक अतिक्रमणकारियों से जुर्माना भी वसूल किया गया। मौके पर आरआई देवीशरण शर्मा, एसआई मुन्नालाल, लेखपाल नरेंद्र देव, अनिल गौतम, वीरेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।