फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Jan Seva Kendras to be built in Panchayat buildings built in Gram Panchayats

हाथरस: ग्राम पंचायतों में बने पंचायत भवनों में बनेंगे जन सेवा केंद्र

Sat, 04 Jul 2020 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Jan Seva Kendras to be built in Panchayat buildings built in Gram Panchayats
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन स्तर से जिले की ग्राम पंचायतों में बने पंचायत भवनों में जन सेवा केंद्र शुरू किए जाने संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं। शासन के निर्देश हैं कि पंचायत भवनों में जन सेवा केंद्र के लिए अलग से कमरोें और शौचालय की व्यवस्था कराई जाए और केंद्र का संचालन शुरू कराया जाए।
शासन स्तर से ग्राम पंचायतों की क्षमता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना को संचालित किया जा रहा है। इसके तहत ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन में जन सेवा केंद्रों की सह स्थापना करने के निर्देश जारी किए गए हैं। शासन की मंशा है कि पंचायत भवन में संचालित जन सेवा केंद्र के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को एक छत के नीचे मिल सकेगा।
विज्ञापन

वहीं ग्राम पंचायतों व जन सेवा केंद्रों की स्वयं की आय बढ़ाने के साथ ग्राम पंचायत सचिवालय की परिकल्पना को भी बल मिलेगा। शासन ने निर्देश दिए हैं कि ग्राम पंचायचत में बने पंचायत भवन में वीएलई को एक कक्ष, विद्युत, इंटरनेट कनेक्शन, पेयजल, शौचालय आदि की सुविधा मुहैया कराईै जाएगी। सीएससी वीएलई को प्राथमिकता दी जाएगी। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि इस संबंध में पत्र प्राप्त हुआ है। शासन के निर्देशों पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed