फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Involve all students in sports activities

हाथरस : सभी विद्यार्थियों को खेलकूद गतिविधियों में शामिल करें

Sun, 28 Aug 2022 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Involve all students in sports activities
हाथरस : सरस्वती इंटर कॉलेज में निरीक्षण करते जेडी माध्यमिक शिक्षा। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक अलीगढ़ डॉ. मुकेशचंद्र अग्रवाल ने शनिवार को कई कॉलेज और स्कूलों का निरीक्षण किया। इसके बाद डीआईओएस कार्यालय में राजकीय व सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शारीरिक शिक्षकों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देशित किया।
जेडी ने सबसे पहले सरस्वती इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। वहां हाईस्कूल की कंपार्टमेंट परीक्षा होती हुई मिली। इसके बाद वह राजकीय हाईस्कूल कोका पहुंचे। वहां उन्हें विद्यालय में पूरा स्टाफ मौजूद मिला। वहां एक छात्रा कु. भूरी से जब जेडी ने उसकी पसंद जानी तो उसने बताया कि वह सेना में जाना चाहती है। उन्होंने प्रधानाचार्या को निर्देशित किया कि विद्यालय में अध्ययनरत समस्त छात्र/छात्राओं का उनकी रुचि के आधार पर ही भविष्य के लिए निर्देशित करें।
विज्ञापन

उन्होंने राजकीय हाईस्कूल वघना का निरीक्षण किया। वहां भी पूरा स्टाफ मौजूद था। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य को विद्यालय की बाहरी एवं आंतरिक दीवारों पर स्लोगन तथा पेंटिंग टाइपिंग कराए जाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेडी ने डीआईओएस कार्यालय में डीआईओएस रीतू गोयल की मौजूदगी में राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शारीरिक शिक्षकों के साथ बैठक की। उन्होंने शारीरिक शिक्षकों से परिचय प्राप्त कर उनकी खेल विशेषज्ञता, विद्यालय में खेल टीमों की स्थिति एवं विद्यालय में उपलब्ध खेल संसाधनों के बारे में जानकारी की और निर्देश दिए कि विद्यालयों में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को अनिवार्य रुप से खेलकूद गतिविधियों में शामिल किया जाना सुनिश्चित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed