फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: introduced baby girl to family under Operation Muskan

हाथरस: ऑपरेशन मुस्कान के तहत बच्ची को परिजनों से मिलाया

Tue, 01 Sep 2020 11:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hathras: introduced baby girl to family under Operation Muskan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बच्ची को उनके परिजनों से मिलवाया। सोमवार को एक सात वर्षीय बच्ची रोती हुई तालाब चौराहे के पास बैठी मिली। पुलिस पूरे दिन उस बच्ची के परिजनों की जानकारी करती रही। शाम को उसके परिजनों का नाम-पता मालूम हो सका। आगरा से आकर परिवार वाले कोतवाली सदर पहुंचे और बच्ची को अपने साथ ले गए।
कोतवाली सदर पुलिस को सोमवार की दोपहर को तालाब चौराहा पर एक सात की बच्ची रोते हुए मिली। तभी अचानक यातायात पुलिस की नजर बच्ची पर पड़ी। उससे उसके घर का पता पूछा गया, लेकिन वो परिजनों का नाम व पता नहीं बता सकी। यातायात पुलिस की सूचना पर कोतवाली पुलिस तालाब चौराहे पर पहुंची। बच्ची को लेकर पुलिस कोतवाली आ गई, जहां महिला पुलिसकर्मी पूरे दिन बच्ची के पास रही।
विज्ञापन

शाम को बड़ी मुश्किलों के बाद बच्चा अपने परिवार वालों के नाम व पते की जानकारी दे पाया। पुलिस ने फोन पर परिजनों को सूचना दी। देर शाम करीब साढ़े सात बजे परिजन कोतवाली सदर पहुंचे। पुलिस ने बच्ची को उसके पिता वासुदेव पुत्र दौलतराम निवासी राम कटसू थाना सिकंदरा आगरा के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने पुलिस को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed