फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Intensive investigation in the trial of conspiracy to organize caste riots

हाथरस: जातीय दंगे कराने की साजिश के मुकदमे में गहनता से की जा रही विवेचना

Wed, 07 Oct 2020 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Intensive investigation in the trial of conspiracy to organize caste riots
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जातीय दंगे कराने की साजिश के मुकदमे की पुलिस गहनता से विवेचना कर रही है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ पुख्ता सबूत एकत्रित कर रही है, जोकि इस साजिश में शामिल थे। साइबर सेल की भी इसमें मदद ली जा रही है। जल्द इनके नाम भी सामने आ सकते हैं। पीएफआई एजेंटों के भी यहां से कनेक्शन तलाशे जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली चंदपा में तीन दिन पहले बेहद संगीन धाराओं में यह मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें उल्लेख है कि बिटिया के साथ हुई घटना की आड़ में प्रदेश में जातीय दंगे कराने की साजिश रची जा रही थी। मुकदमे में कहा गया था कि कुछ अराजक तत्व जातीय विद्वेष फैलाकर सरकार की छवि खराब कर रहे हैं और शांति व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इस मुकदमे में अज्ञात मीडिया कर्मियों, सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को भी आरोपित किया गया था।
विज्ञापन

इस मुकदमे की तो पुलिस गहनता से जांच कर ही रही है। आरोप है कि पीड़ित परिवार को गुमराह कर व धमकाकर उसे 50 लाख रुपये देने का प्रलोभन भी दिया गया। इसमें कई ऑडियो टेप व सोशल मीडिया की पोस्ट का जिक्र किया गया था। जांच के लिए साइबर सेल को इसमें लगाया गया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल का कहना है कि विवेचना की जा रही है और तथ्य एकत्रित किए जा रहे हैं। उसके बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीफआई एजेंटों के बारे में यहां भी की जा रही जानकारी
हाथरस। मथुरा में पीएफआई के चार एजेंट वहां की पुलिस ने पकड़े थे। इनका हाथरस से क्या कनेक्शन है। यह यहां किसके परिचित हैं, इस बारे में भी जानकारी की जा रही है। जातीय दंगा भड़काने के लिए वेबसाइट भी बनाई गई थी। इसकी ईडी जांच करेगी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ईडी भी यहां आकर जांच-पड़ताल कर सकती है।

बीच के बॉक्स के लिए---
सवर्ण परिषद के प्रचारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हाथरस। राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय प्रचारक पंकज धवरैया के खिलाफ भी कोतवाली चंदपा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पंकज का वीडियो वायरल हुआ है। आरोप है कि इसमें उन्होंने जातीय उन्माद फैलाने को लेकर बयानबाजी की है। यह मुकदमा विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed