फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Instructions to submit the assessment report of basic facilities at the booths

हाथरस : बूथों पर मूलभूत सुविधाओं की आकलन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश

Fri, 26 Nov 2021 10:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Instructions to submit the assessment report of basic facilities at the booths
हाथरस : बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ प्रशिक्षण में म? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान डीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को आवंटित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर कक्ष की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, विद्युत कनेक्शन और संपर्क मार्ग आदि मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता का आकलन करते हुए एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि यदि इस दौरान बूथों पर मूलभूत सुविधाओं में कोई कमी पाई जाती है तो उसका समय से निराकरण करा दिया जाए। सेक्टर प्रभारियों को ग्रामों में भ्रमण कर बूथों की संवेदनशीलता का आकलन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी बसंत अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिले में 14 जोनल एवं 97 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। जिले में कुल 1399 बूथों पर मतदान कराया जाएगा। विधानसभा हाथरस में 492 बूथों के सापेक्ष 27 सेक्टर एवं चार जोनल मजिस्ट्रेट, विधानसभा सादाबाद में 455 बूथों के सापेक्ष पांच जोनल एवं 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट और विधानसभा क्षेत्र सिकंदराराऊ में 452 बूथों के सापेक्ष पांच जोनल एवं 31 सेक्टर अधिकारियों की तैनाती की गई है। इस दौरान प्रशिक्षण प्रभारी/परियोजना निदेशक एके मिश्र ने तैयारियोें के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। समस्त जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट, प्रभारी अधिकारी कार्मिक/जिला कार्यक्रम अधिकारी डीके सिंह, स्वीप कार्यक्रम प्रभारी/जिला विद्यालय निरीक्षक ऋतु गोयल आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed