{"_id":"5eff869b8ebc3e42ec14a8d5","slug":"hathras-instructions-to-speed-up-development-work-in-12-gram-panchayats-hathras-news-ali2377380147","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: 12 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य की रफ्तार तेज करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: 12 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य की रफ्तार तेज करने के निर्देश
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले की 12 ग्राम पंचायतों में अब फिर से विकास कार्य रफ्तार पकड़ेंगे। शासन के निर्देश पर इन ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 30 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। शासन स्तर से नगर पालिका परिषद हाथरस सीमा विस्तार किया है। डी नोटिफिकेशन जारी नहीं होने के कारण एक बार फिर से शासन की ओर से ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 18 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। कार्यकाल के बढ़ने के साथ डीपीआरओ बनवारी सिंह ने ग्राम पंचायतों में आवंटित धनराशि के सापेक्ष विकास कार्यों को तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश जारी किए हैं।
उल्लेखनीय हैं कि नगर पालिका परिषद हाथरस का शासन ने सीमा विस्तार किया। सीमा विस्तार के साथ ही नगर पालिका क्षेत्र में जिले की 12 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया। विगत में इन ग्राम पंचायतों के अधिकार 30 जून तक के लिए बहाल किए गए थे। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा पंचायती राज विभाग के माध्यम से डी नोटिफिकेशन की प्रक्रिया भी शुरू की गई और सभी पत्रावलियों को पूरा कर शासन को भेजा गया।
जिला प्रशासन की ओर से डी नोटिफिकेशन जारी किए जाने संबंधी दस्तावेजों को पूरा कर शासन को भेज दिया गया है। अब शासन ने फिर से इन ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों के प्रशासनिक व वित्तीय अधिकारों को 30 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिए हैं। शासन स्तर से कार्यकाल में बढ़ोत्तरी किए जाने के बाद अब इन ग्राम पंचायतों में तेजी से विकास कार्य शुरू किए जाने के संबंध में डीपीआरओ बनवारी सिंह ने सभी पंचायत सचिवों व ग्राम प्रधानों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
डीपीआरओ ने निर्देश दिए हैं कि विकास कार्य कराए जाने के लिए आवंटित धनराशि के सापेक्ष तत्काल विकास कार्यों को पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा है कि ऑपरेशन कायाकल्प व सामुदायिक शौचालयों के निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरे कराए जाएं।