{"_id":"6083074a8ebc3eb92d46a6f5","slug":"hathras-instructions-to-open-kovid-testing-centers-by-5-o-clock-hathras-news-ali26173940","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कोविड जांच केंद्रों को पांच बजे तक खोलने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कोविड जांच केंद्रों को पांच बजे तक खोलने के निर्देश
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोविड 19 संक्रमण को देखते हुए डीएम रमेश रंजन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने लक्ष्ण युक्त मरीजों का अधिक से अधिक आरटीपीसीआर के माध्यम से जांच करने के निर्देश दिए। डीएम ने सर्दी, जुखाम, खांसी, बुखार के मरीजों का तत्काल कोविड कि जांच करने के निर्देश सीएमओ को दिए। डीएम ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को कोविड जांच केंद्रों को शाम पांच बजे तक खुलवाने के निर्देश दिए।
मरीज के बाहर खुले में निकलने पर उसकी जानकारी कंट्रोल रूम के नंबरों 05722-227076, 227041, 227042, 227043, 227044 और 112 नंबर पर सूचित करें। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आने की स्थिति में नही है तो जांच के लिए मोबाइल टेस्टिंग टीम को ससमय भेज कर जांच कराएं।
निजी अस्पतालों में 10 प्रतिशत बेड आरक्षित रखने के निर्देश दिए। भर्ती मरीजों को आक्सीजन नियत मात्रा में ही दे जिससे कि अन्य मरीजों को भी ऑक्सीजन समय से उपलब्ध कराई जा सके।