फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Instructions to fill the pits of the roads came out in the air

हाथरस : हवा हवाई निकले सड़कों के गड्ढे भरने के निर्देश

Thu, 08 Dec 2022 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Instructions to fill the pits of the roads came out in the air
हाथरस : सड़क पर भरा पानी। संवाद - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

शासन द्वारा तयशुदा मियाद खत्म हो चुकी है और देहात की सड़कों की हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। प्रदेश सरकार ने इन सड़कों के गड्ढे भरने के लिए 30 नवंबर तक का समय निर्धारित किया था, लेकिन यह निर्देश हवा हवाई निकले। हाइवे से मई और मई से मिढ़ावली जाने वाला रास्ता भी गड्ढों में तब्दील हो चुका है।
हाईवे से कुरसंडा होकर मई जाने वाला करीब 10 किमी मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। यही हाल मई से मिढ़ावली मार्ग का है। ये रास्ता बल्देव, रूनकता आगरा को भी जाता है। बीच में कई गांव पड़ते हैं। स्कूल, कालेज, बैंक जाने वाले सैकड़ों लोग हिचकोले होते हुए सफर तय कर रहे हैं। कहीं पुलिया जर्जर है, कहीं पटरियां उखड़ी पड़ी हैं। गड्ढे तो जगह जगह हो गए हैं। इसमें वाहन फंस जाते हैं। इसलिए मुसाफिर बेहद परेशान है। उन्हें गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो जाती है। इन रास्तों को बनाने के लिए कई बार जनप्रतिनिधि आश्वासन तो दे गए, लेकिन काम नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन

सालों पहले यह मार्ग तैयार किया गया था। कुछ समय बाद ही रास्ता उखड़ना शुरू हो गया। जिससे लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। संपर्क मार्गों को लेकर की जाने वाली शिकायतें अनसुनी कर दी जाती हैं। बनी सिंह पहलवान
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में गहरे गड्ढे हो चुके हैं। इसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। प्रशासन को ग्रामीणों की समस्या के मद्देनजर रोड बेहतर करना चाहिए। नौकरीपेशा वाले दर्जनों लोग प्रतिदिन यहां से गुजरते हैं। मूल चंद
रास्ता खराब होने के चलते कई बार वाहन फंस जाते हैं और जाम जैसी स्थिति बन जाती है। लोगों को खासी मुसीबतें उठानी पड़ती हैं। अधिकारी, नेता आश्वासन से ज्यादा कुछ नहीं करते। श्री कृष्ण
सरकार सड़कों के गड्ढे भरने की बात कर रही थी, लेकिन अभी तक ऐसा कोई प्रयास दिखाई नहीं दिया है। इसके चलते मार्गों की हालत और खराब होती चली जा रही है। मिढावली से अड्डा तक रोड़ उखाड़ गया है। रामप्रकाश राहगीर

कुरसंडा से मई और मई से मिढावली वाली सड़क बनाने की प्रक्रिया जारी है। मई से अभयपुरा सड़क पर कार्य चल रहा है। इसके पूरा होते ही बाकी सड़कों पर काम शुरू होगा। विधायक प्रदीप सिंह उर्फ गुड्डू चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed