{"_id":"6049143b8ebc3ecc5f0d09c9","slug":"hathras-instructions-to-bring-children-of-red-category-to-green-category-hathras-news-ali2583121120","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : लाल श्रेणी के बच्चों को हरी श्रेणी में लाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : लाल श्रेणी के बच्चों को हरी श्रेणी में लाने के निर्देश
विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक लेते डीएम।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति और जिला निगरानी समिति की बैठक हुई। डीएम ने सभी संबंधित विभागों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की। कुपोषित ग्राम पंचायतों को सुपोषित बनाने के निर्देश सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को दिए।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं के खान-पान पर विशेष ध्यान दिया जाए और बच्चा पैदा होने पर उसका वजन कराकर देखा जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गर्भवती महिलाओं को हरी सब्जियां अधिक मात्रा में खाने के लिए आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्रेरित करें, ताकि गर्भवती महिला एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दे सके।
उन्होंने ने सभी सीडीपीओ को निर्देश दिए कि जो बच्चे रेड श्रेणी में हैं, उनकी नियमित जानकारी रखें। उन्हें समुचित मात्रा में पोषाहार उपलब्ध कराकर हरी श्रेणी में लाना सुनिश्चित करें। आयरन एवं कैल्शियम की गोलियों की उपलब्धता पर भी ध्यान दिया जाए। सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को यह निर्देश दिए जाएं कि कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों के परिवारों को राशन कार्ड और मनरेगा जॉब कार्ड की सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। पोषण माह के तहत चल रहीं गतिविधियों के फोटो उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वितरण दिवस के दिन ज्यादा से ज्यादा आंगनाबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने पर जोर दिया।