{"_id":"63b5bf323038df32fb6e12c8","slug":"hathras-instructions-given-to-complete-incomplete-projects-on-time-hathras-news-ali3083828111","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अपूर्ण परियोजनाओं को समय से पूरा करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अपूर्ण परियोजनाओं को समय से पूरा करने के दिए निर्देश
विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते सीडीओ। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) साहित्य प्रकाश मिश्र ने जिले में निर्माणाधीन 50 लाख रुपये से कम और अधिक लागत की अपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को अवशेष निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने और विभागीय अधिकारियों को नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने जिले में 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं के संबंध में कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सुदृढ़ीकरण व ड्रग वेयर हाउस का निर्माण, उप्र राजकीय निर्माण निगम लि. इकाई अलीगढ़ द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सादाबाद के भवन के निर्माण, उप्र समाज कल्याण निर्माण निगम अलीगढ़ द्वारा नवीन आश्रम पद्धति विद्यालय मऊ चिरायल में निर्माण कार्य की समीक्षा की।
इसके अलावा राजकीय पॉलीटेक्निक लोधीपुर-पट्टी देवरी में भवन निर्माण व मिनी स्टेडियम मथुरापुर हाथरस, कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास सादाबाद व मुरसान, सी एंड डीएस द्वारा नगर पालिका परिषद हाथरस में 60 टीपीडी के म्यूनिसपल सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का निर्माण, लिंगसी वेस्ट का कार्य, उप्र आवास एवं विकास परिषद आगरा द्वारा जनपद जिला बागला संयुक्त चिकित्सालय हाथरस में 32 बेड शैय्या वृद्धि का कार्य, उप्र पुलिस आवास निगम लि. आगरा द्वारा पुलिस लाइन में 100 पुलिस कर्मियों के लिए बैरक व ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
उन्होंने ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग द्वारा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज हाथरस में अनुरक्षण कार्य, लोक निर्माण विभाग द्वारा मेंडू में आईटीआई भवन का निर्माण, सिकंदराराऊ में वाह्य न्यायालय/आवासीय भवनों का निर्माण कार्य, नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा सीवेज फार्म की भूमि पर जलेसर रोड के सहारे दुकानों के व्यावसायिक कांप्लेक्स के निर्माण कार्य की समीक्षा की।
उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को लंबित निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने व संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि यदि कार्यदायी संस्थाओं द्वारा निर्धारित समयावधि में कार्य पूरा नहीं किया जाता है तो उन्हें नोटिस जारी करने के साथ साथ भुगतान के समय नियमानुसार कटौती करना सुनिश्चित करें। सीडीओ ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले के ग्रामीण क्षेत्र में भूजल आधारित पाइप पेयजल योजनाओं के निर्माण के संबंध में समीक्षा की। संवाद