{"_id":"6137a4a38ebc3ebead051ecc","slug":"hathras-instructions-for-repairing-the-damaged-part-of-the-temple-shridauji-maharaj-complex-hathras-news-ali2725827179","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मंदिर श्रीदाऊजी महाराज परिसर के क्षतिग्रस्त भाग की मरम्मत कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मंदिर श्रीदाऊजी महाराज परिसर के क्षतिग्रस्त भाग की मरम्मत कराने के निर्देश
विज्ञापन
हाथरस : दाऊजी मंदिर प्रांगण में दुकान की छत गिरने पर निरीक्षण करते नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा। ?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ऐतिहासिक मंदिर श्रीदाऊजी महाराज परिसर में महिला प्रवेश द्वार के निकट का बरामदे का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इसकी जानकारी मिलने पर मंगलवार को नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा व अधिशासी अधिकारी (ईओ) अनिल कुमार वहां पहुंचे और इसकी मरम्मत कराने के साथ-साथ मंदिर व मेला परिसर में सफाई कराने के निर्देश दिए।
मेला श्रीदाऊजी महाराज का इस बार भी भव्य आयोजन कोरोना के चलते नहीं होगा, लेकिन वहां पूजा-अर्चना के कार्यक्रम होंगे। इसकी शुरुआत गणेश चतुर्थी से हो जाएगी।
इधर, मंदिर की सफाई भी शुरू हो गई है। मंदिर परिसर का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इसमें मंदिर परिसर का एक भाग का बरामदा व प्रवेश द्वार के निकट का हिस्सा शामिल है। इसकी जानकारी मिलने पर नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा व ईओ अनिल कुमार वहां गए और इसकी मरम्मत कराने के निर्देश दिए। संवाद