{"_id":"5ea4775f8ebc3e90305ffb10","slug":"hathras-instructions-for-placing-ten-ppe-kits-in-each-development-block-hathras-news-ali232204747","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक विकास खंड में दस-दस पीपीई किट रखने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक विकास खंड में दस-दस पीपीई किट रखने के निर्देश
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोविड-19 के लिए बनाए गए जन शिकायत पोर्टल तथा क्वारन्टीन किए जाने वाले व्यक्तियों के संबंध में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों एवं एम ओआईसी के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। डीएम ने सभी एमओआईसी को निर्देश देते हुए कहा कि पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें, जो व्यक्ति बाहर से आया है उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाना सुनिश्चित करे।
स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे अपने घर पर 14 दिन के लिये होम कोरनटाइन किया जाए। उसके घर पर नोटिस लगा दी जाए कि व्यक्ति को 14 दिन के लिए होम क्वारन्टीन किया गया है। डीएम ने समस्त विकास खंडों में 10-10 पीपीई किट रखने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि जिन व्यक्तियों को कोरनटाइन किया गया है तथा उनकी जॉच रिपोर्ट निगेटिव आयी है एवं उनको सेल्टर हाउस में रहते हुए 14 दिन से अधिक हो गये है। उन व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के उपरान्त जॉच रिपोर्ट पुन: निगेटिव आती है तो उन्हे तत्काल डिस्चार्ज करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर नोडल अधिकारी/संयुक्त महानिदेशक लखनऊ डॉ अनूप कुमार शुक्ला, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ बृजेश राठौर, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ डीके अग्रवाल, एमओआईसी आदि उपस्थित रहे।