फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Instructions for issuing notices to illegal colonies

हाथरस : अवैध कॉलोनियों को नोटिस जारी करने के निर्देश

Wed, 14 Dec 2022 11:08 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Instructions for issuing notices to illegal colonies
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेतीं डीएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क लेक्ट्रेट सभागार में जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) के तहत गठित प्रबंध समिति एवं शासी परिषद तथा विनियमित क्षेत्र के अंतर्गत नियंत्रक प्राधिकारी के तौर पर कराए जा रहे विभिन्न कार्यों की जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने समीक्षा की।
बैठक के दौरान जिला खनिज फाउंडेशन के तहत वित्त पोषित कराए गए परियोजना वार विवरण, वित्तीय स्थिति और पूर्व में आयोजित शासी परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय की आख्या पर चर्चा की गई। नए प्रस्ताव के अनुमोदन के संबंध में डीएम ने जिला खनिज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि खनिज के संबंधित क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों से भी प्रस्ताव प्राप्त किए जाएं।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिकता वाले कार्यों में स्कूल, स्वास्थ्य सुविधाएं आदि के संबंध में प्रस्ताव बनाया जाए। विनियमित क्षेत्र के अंतर्गत नियंत्रक प्राधिकारी के तौर पर कराए जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम अर्चना वर्मा ने एसडीएम सदर को विनियमित क्षेत्र के अंतर्गत अवैध रूप से बनाई गई कॉलोनियों को चिन्हित करने और जांचों के उपरांत संबंधित के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कृषि भूमि पर बिना नक्शे के तैयार की जा रही कॉलोनियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed