फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Instructions for action against JE for negligence in digging the pond

हाथरस : तालाब खुदाई में लापरवाही पर जेई के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

Sat, 04 Jun 2022 09:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Instructions for action against JE for negligence in digging the pond
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

विकास खंड मुरसान के ग्राम पंचायत उदयभान भकरोई, कंचना में मनरेगा के माध्यम से बनाए जा रहे अमृत सरोवर का जिलाधिकारी रमेश रंजन ने शनिवार को सुबह निरीक्षण कर पैमाईश कराते हुए चारों ओर पाथ-वे बनाकर तार के माध्यम से फैंसिंग कराने के निर्देश दिए। वहीं गांव वर्द्धवारी में तालाब खुदाई सही तरीके से न होने पर जेई के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
डीएम ने उप जिलाधिकारी सदर को भूमि की पैमाईश मानक के अनुरूप कराने, उसके बाद परियोजना निदेशक को भूमि के चारों ओर पाथ-वे बनाने के साथ-साथ फैंसिंग कराने, उपलब्ध भूमि पर अमृत सरोवर के साथ-साथ पार्क का निर्माण कार्य कराने एवं अवशेष भूमि पर वृहद मात्रा में पौधरोपण, तैनात पंचायत सचिव तथा पंचायत सहायक को अधिक से अधिक मनरेगा मजदूरों को लगाने एवं महिला मेट की तैनाती करने एवं मानक के अनुरूप महिला मजदूरों को लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने मजदूरों का एक माह से भुगतान न होने पर नाराजगी जताई। परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार मिश्र ने बताया कि अमृत सरोवर का जीर्णोद्धार 16.94 लाख से कराया जाएगा। 13.81 लाख से कच्चे कार्य मनरेगा के तहत होगा। पंचायत निधि (राज्य वित्त आयोग) से 3.13 लाख से पक्के कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed