फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Inspection of women's shelter and children's correctional home

हाथरस : महिला शरणालय और बाल सुधार गृह का किया निरीक्षण

Sun, 25 Sep 2022 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:22 AM IST
सार

इस समय राजकीय महिला संप्रेक्षण गृह मथुरा में 14 संवासिनी निरुद्ध हैं। बाल सुधार गृह मथुरा में वर्तमान में कुल 23 बच्चे जनपद हाथरस से संबंधित है। उन्होंने कहा कि यदि उनके मुकदमें की पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं है तो वह एक प्रार्थना पत्र सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अधीक्षक, अधीक्षिका के माध्यम से देकर नि:शुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
Hathras: Inspection of women's shelter and children's correctional home
हाथरस : विधिक साक्षरता शिविर में जानकारी देतीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव। संवाद - फोटो : HATHRAS

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव कुमुद उपाध्याय ने राजकीय महिला शरणालय मथुरा एवं बाल सुधार गृह मथुरा का निरीक्षण किया। वहां विधिक जागरुकता शिविर भी लगाया गया।
इस समय राजकीय महिला संप्रेक्षण गृह मथुरा में 14 संवासिनी निरुद्ध हैं। इनमें से हाथरस जिले से संबंधित कोई भी संवासिनी नहीं है। अन्य संवासिनियों से वार्ता की। उनके खाने-पीने, रहने तथा चिकित्सा के संबंध में जानकारी ली तो किसी भी संवासिनी ने अपनी किसी भी समस्या से अवगत नहीं कराया। बाल सुधार गृह मथुरा में वर्तमान में कुल 23 बच्चे जनपद हाथरस से संबंधित है।
विज्ञापन

सभी महिला संवासिनियों और किशोरों से सचिव ने उनके मुकदमों की पैरवी के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यदि उनके मुकदमें की पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं है तो वह एक प्रार्थना पत्र सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अधीक्षक, अधीक्षिका के माध्यम से देकर नि:शुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed