फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Inspection of shops done to stop black marketing of DAP fertilizers

हाथरस : डीएपी खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए किया दुकानों का निरीक्षण

Wed, 24 Nov 2021 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Inspection of shops done to stop black marketing of DAP fertilizers
हाथरस : उर्वरक के स्टॉक की जांच करते अधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए अधिकारी लगातार भागदौड़ कर रहे हैं। मंगलवार को अधिकारियों ने कई दुकानों का निरीक्षण किया। जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने साधन सहकारी समिति पटरखास का निरीक्षण कर उर्वरक का भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण के समय समिति पर 289 बैग डीएपी उपलब्ध थे।
डीएओ ने साधन सहकारी समिति लाला का नगला का निरीक्षण किया। समिति पर डीएपी स्टॉक उपलब्ध था। अभी तक जिले में 26267 मीट्रिक टन फॉस्फेटिक उर्वरक की आपूूर्ति हो चुकी है। इसके साथ ही 22370 मीट्रिक टन खाद का वितरण हो चुका है। जिले में 2897 मीट्रिक टन फॉस्फेटिक खाद की उपलब्धता है। 16817 मीट्रिक टन यूरिया उर्वरक की आपूूर्ति हो चुकी है। 5741 मीट्रिक टन यूरिया की उपलब्धता है। संवाद
विज्ञापन

राजकीय कृषि भंडार से प्राप्त करें गेहूं का बीज
हाथरस। जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि जिले के सभी राजकीय कृषि बीज भंडारों पर 2419 क्विंटल गेहूं के बीज की आपूर्ति हो गई है। बीज की बिक्री दर 3915 रुपये क्विंटल है। गेहूं बीज पर अधिकतम 50 प्रतिशत अनुदान देय है। अनुदान डीबीटी द्वारा कृषकों के खातों में भेजा जाएगा। उन्होंने किसानों से कहा है कि राजकीय कृषि बीज भंडार से गेहूं का बीज प्राप्त करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed