{"_id":"62f3fbc81fe6c328f171da84","slug":"hathras-innocent-s-life-lost-due-to-drowning-in-puddle-sadabad-news-ali2979404137","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पोखर में डूबने से गई मासूम की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पोखर में डूबने से गई मासूम की जान
विज्ञापन
हाथरस : मासूम की मौत पर विलाप करतीं महिलाएं। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
क्षेत्र के गांव गढ़ उमराव में बुधवार को चार वर्षीय मासूम बच्चे की पोखर में डूबने से मौत हो गई। इससे परिवार में हाहाकार मचा गया। आगरा निवासी विवाहिता अपने बच्चे के साथ अपने मायके में रक्षाबंधन मनाने आई थीं।
नवल किशोर पुत्र सुखराम की बहन का विवाह आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र की सूर्यलोक कॉलोनी निवासी अमित के साथ हुआ था। हाल ही में उनकी बहन अपने बेटे धैर्य के साथ गांव रक्षाबंधन मनाने के लिए आई थीं। बुधवार को उनका चार वर्षीय बेटा खेलते हुए पोखर की तरफ चला गया और किसी तरह पोखर में गिर गया।
डूबने से उसकी मौत हो गई। मासूम का शव जब पानी में उतराने लगा तो मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन बालक को पोखर से निकाला गया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद