{"_id":"60df5a038ebc3e22246adf89","slug":"hathras-information-being-taken-from-headquarters-in-case-of-diesel-theft-hathras-news-ali2671078166","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : डीजल चोरी के मामले में मुख्यालय से ली जा रही जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : डीजल चोरी के मामले में मुख्यालय से ली जा रही जानकारी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रोडवेज में डीजल चोरी के मामले में मुख्यालय तक के अफसर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ले रहे हैं। विभागीय और पुलिस की जांच को लेकर कर्मियों व अधिकारी बेचैन हैं। इस प्रकरण में दो कर्मी निलंबित किए जा चुके हैं। कुछ और कर्मियों पर भी गाज गिर सकती है। बस स्टैंड से लेकर कार्यशाला तक चर्चाओं का बाजार गर्म है।
उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व हाथरस डिपो के गेट पर चौकीदार की सतर्कता से दो बोरों में एक-एक लीटर की पानी की 62 बोतलों में डीजल भरा हुआ मिला। इसका वीडियो डिपो के कर्मियों ने वायरल भी किया। सोशल मीडिया पर मामला सुर्खियों में आने के बाद हाथरस डिपो में भूचाल मच गया। डीजल चोरी की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। डिपो के फोरमैन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्यशाला में जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने इस बारे में संबंधित कर्मियों से भी वार्ता की है। पुलिस की जांच पर डिपो के अधिकारियों से लेकर कर्मियों तक निगाह टिकी हुई है। बृहस्पतिवार को निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक और सेवा प्रबंधक ने कार्यशाला पहुंचकर मामले में पड़ताल करते हुए दो कर्मियों को निलंबित कर दिया था। मामला मुख्यालय तक पहुंचने के कारण आला अफसर भी इस बारे में पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। वहीं स्थानीय स्तर पर अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।