फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Information about plans to reach teachers through YouTube channel

हाथरस: यू ट्यूब चैनल से शिक्षकों तक पहुंचेगी योजनाओं की जानकारी

Tue, 27 Oct 2020 11:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Information about plans to reach teachers through YouTube channel
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा में नए-नए प्रयोग हो रहे हैं। अब मिशन प्रेरणा नाम से एक यू-ट्यूब चैनल बनाया गया है, जिसके माध्यम से विभाग से संबंधित योजनाओं व शिक्षण कार्य को बेहतर बनाने की जानकारी शिक्षकों तक पहुंचाई जा रही है। इसके तहत मंगलवार को यू-ट्यूब सेशन का आयोजन हुआ, जिसमें जिले के करीब चार हजार शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए।
शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार मिश्र ने जिले के लिए मिशन प्रेरणा नाम से यह यू ट्यूब चैनल शुरू कराया है, जिससे महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से शिक्षकों, अनुदेशकों और शिक्षामित्रों तक पहुंच सकें। मंगलवार को यू ट्यूब सेशन का शुभारंभ बीएसए मनोज कुमार मिश्र ने किया।
विज्ञापन

स्मार्ट फोन के जरिये पांच हजार से अधिक शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, जिला समन्वयक, खंड शिक्षा अधिकारी ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में अध्यापकों को जागरूक करने के अलावा विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। यू ट्यूब सेशन में मॉड्यूल आधारित शिक्षा, ध्यानाकर्षण, शिक्षक संग्रह की समझ विकसित करना और शिक्षकों में व्यावसायिक क्षमता पैदा करना जैसे बिंदुओं पर जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed