{"_id":"62af6803176738376e4ba04f","slug":"hathras-information-about-family-planning-tools-will-be-available-in-mother-in-law-son-daughter-in-law-conference-hathras-news-ali294260153","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सास, बेटा-बहू सम्मेलन में परिवार नियोजन साधनों की मिलेगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सास, बेटा-बहू सम्मेलन में परिवार नियोजन साधनों की मिलेगी जानकारी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
परिवार नियोजन की सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए जिले भर में सास, बेटा-बहू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन 20 जून से दो जुलाई के बीच उपकेंद्र स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। सम्मेलन में औसतन प्रति आशा 14 से 18 प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी नोडल परिवार कल्याण डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि सम्मेलन में प्रतिभागियों का आपस में परिचय, गुब्बारा खेल के जरिये छोटे परिवार का महत्व, परिवार नियोजन में स्थायी साधनों की जानकारी, परिवार नियोजन के लिए बास्केट ऑफ च्वाइस के आधार पर अस्थायी साधनों के बारे में जानकारी, प्रसव पश्चात परिवार नियोजन साधन, गर्भ समापन के बाद परिवार नियोजन साधन की जानकारी, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, शगुन किट वितरण और पुरस्कार वितरण आदि कार्यक्रम होंगे।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक बलवीर सिंह वर्मा ने बताया कि सम्मेलन का आयोजन उपकेंद्र स्तर पर आयोजित होगा। सम्मेलन दो-तीन आशा कार्यकर्ताओं के कार्य क्षेत्र को मिलाकर एक स्थान पर आयोजित होगा। सम्मेलन की तैयारी एएनएम और आशा कार्यकर्ता के संयुक्त प्रयास से प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में की जाएगी। सम्मेलन में कम्युनिटी हेल्थ आफिसर द्वारा भी पूरा सहयोग दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
परिवार नियोजन सम्मेलन में यह होंगे प्रतिभागी
- ऐसे दंपती, जिनका विवाह एक वर्ष के भीतर हुआ हो।
-उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली महिलाएं।
- दंपती, जिन्होंने परिवार नियोजन का कोई साधन नहीं अपनाया हो।
- ऐसे दंपती, जिनके तीन या तीन से अधिक बच्चे हैं।
- ऐसे आदर्श दंपती, जिनके विवाह के दो वर्ष बाद बच्चा हुआ हो।
- ऐसे दंपती, जिनके पहले बच्चे और दूसरे बच्चे के जन्म के बीच कम कम तीन साल का अंतराल हो।
- ऐसे दंपती, जिन्होंने दो बच्चे के बाद स्थायी साधन अपनाया हो।
परिवार नियोजन की सेवाएं बेहतर बनाने के लिए जिले भर में सास, बेटा-बहू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
डॉ. अनिल सागर वशिष्ठ, सीएमओ।