{"_id":"63a49c01e669531d2a62d86c","slug":"hathras-ineligible-for-pm-housing-scheme-urban-will-be-re-verified-hathras-news-ali3075182142","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पीएम आवास योजना शहरी के अपात्रों का होगा दोबारा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पीएम आवास योजना शहरी के अपात्रों का होगा दोबारा सत्यापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पीएम आवास योजना शहरी के तहत सत्यापन के दौरान पाए गए अपात्रों ने फिर से जांच कराने को लेकर गुहार लगाई है। डीएम के निर्देश पर करीब 400 अपात्रों की पुन: जांच कराए जाने के लिए तहसीलों को निर्देश जारी किए गए हैं। जांच में पात्र जाए जाने की स्थिति में योजना से लाभान्वित किया जाएगा।
शासन के निर्देश पर पीएम आवास योजना शहरी के तहत नगर निकायों व डूडा विभाग की ओर से आवास निर्माण के लिए आवेदन लिए जाते हैं। इन आवेदनों की नगर निकायों के माध्यम से पात्रता की जांच कराई जाती है। इस जांच के पात्र या अपात्र पाए जाने की दशा में डूडा विभाग की ओर अग्रिम कार्रवाई की जाती है। नगर निकायों व तहसील स्तर पर आवेदनों की हुई जांचों में अपात्र पाए जाने वाले आवेदकों ने फिर से पात्रता की जांच करने की गुहार लगाई है।
इसे लेकर आवेदकों ने डीएम कार्यालय व डूडा कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिए हैं। प्रार्थना पत्रों के माध्यम से पुन: जांच कराने की गुहार लगाई है। प्रार्थना पत्रों के आधार पर करीब 400 आवेदकों की पुन: जांच कराने के लिए संबंधित तहसीलों का निर्देश जारी कर दिए गए हैं। संबंधित तहसीलों को जांच कर पुन: जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। संवाद