{"_id":"60996f4f8ebc3e13ce5c899f","slug":"hathras-india-development-council-distributed-kit-to-vaccine-users-hathras-news-ali2628371123","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : भारत विकास परिषद ने टीका लगवाने वालों को बांटी किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : भारत विकास परिषद ने टीका लगवाने वालों को बांटी किट
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भारत विकास परिषद ने सोमवार से लोगों को कोरोना का टीका लगवाने के लिए जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। ग्रुप के सभी सदस्यों की दूसरी वैक्सीन का कैंप आयोजित किया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. रघुकुल तिलक दुबे, महामंत्री मनोज शर्मा और वित्त सचिव तरुण अग्रवाल के प्रयासों से सेकसरिया चिकित्सालय में कोविशिल्ड वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई गई।
संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि सभी वैक्सीन लगवाने वालों का हौसला बढ़ाया गया। और प्रत्येक परिवार को एक कोरोना बचाव किट दी गई। भाप मशीन, 50 मास्क, सैनिटाइजर की बोतल आदि दी गई। सभी सदस्यों ने संगठन की इस अनूठी पहल को सराहा। साथ ही 18 से 45 वर्ष के लोगों को आगे वैक्सीनेसन के लिए तैयार रहने को कहा गया। संस्था के सदस्य अनिल वार्ष्णेय, मनोज अग्रवाल राया वाले, नरेश अग्रवाल, राकेश वार्ष्णेय, कृष्ण कुमार गर्ग, संजय राठी आदि थे।