{"_id":"60904a9e8ebc3e245976a844","slug":"hathras-independent-candidates-won-on-10-out-of-24-wards-of-zilla-panchayat-hathras-news-ali2623873110","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिला पंचायत के 24 में से 10 वार्ड पर जीते निर्दलीय उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिला पंचायत के 24 में से 10 वार्ड पर जीते निर्दलीय उम्मीदवार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला पंचायत के सदस्यों के चुनाव में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला और निर्दलीयों का बोलबाला रहा। जिला पंचायत के 24 वार्डों में से 10 वार्डों पर ऐसे प्रत्याशी जीते, जोकि निर्दलीय लड़े थे। पंचायत चुनाव में एक बार फिर जनता ने दिखा दिया कि यह चुनाव दलगत नहीं, बल्कि नेताओं की उनकी व्यक्ति पकड़ का चुनाव का चुनाव है। यदि पार्टियों की बात करें तो इस चुनाव में भाजपा के पांच, सपा के चार, रालोद के तीन और बसपा समर्थित दो उम्मीदवार जीते हैं। जिले में विभिन्न पार्टियों का गणित इस चुनाव में फेल हो गया।
जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में इस बार निर्दलीय प्रत्याशियों का बोलबाला रहा। यहां जिला पंचायत में 24 वार्ड हैं। इसमें से भाजपा, सपा, बसपा ने अपने प्रत्याशी खड़े किए थे। हर दल को अपनी-अपनी जीत की आस थी, लेकिन परिणाम इसके उलट आया है। इस चुनाव में बाजी निर्दलीय प्रत्याशियों के हाथ लगी है। 24 में से 10 निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई है। अलग-अलग पार्टियों के कई प्रमुख नेता हार गए हैं। बात यदि दलों की करें तो यहां भाजपा के पांच, सपा के चार, रालोद के तीन और बसपा के दो समर्थित प्रत्याशी जीते हैं। कांग्रेस का कोई समर्थित उम्मीदवार नहीं जीत सका है।
विजयी प्रत्याशी नहीं पहुंचे प्रमाणपत्र लेने
हाथरस। जिला पंचायत के वार्ड संख्या तीन से विजयी प्रत्याशी इंद्रजीत उर्फ सोनू बीमारी के चलते सोमवार को कलेक्ट्रेट में अपना प्रमाणपत्र लेने नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
यह बने जिला पंचायत सदस्य
वार्ड नंबर एक से उमाशंकर गुप्ता (निर्दलीय), दो से रामेश्वर (निर्दलीय), तीन से इंद्रजीत (निर्दलीय), राधा परमार (भाजपा समर्थित), पांच से शीला देवी (निर्दलीय), छह से रानू जादौन (निर्दलीय), सात से मनोज कुमार (सपा समर्थित), आठ से आरती (बसपा समर्थित), 9 से राजेश दिवाकर( सपा समर्थित), दस से पंजाबी लाल (भाजपा समर्थित), 11 से निहाल सिंह ( निर्दलीय), 12 से पिंकी (भाजपा समर्थित), वार्ड नंबर 12 से गरुणध्वज ( भाजपा समर्थित), 14 से सीमा उपाध्याय (निर्दलीय), 15 से शशि चौधरी (रालोद समर्थित), 16 से प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू ( रालोद समर्थित), 17 से ईशान चौधरी (निर्दलीय), 18 से उम्मेद सिंह ( रालोद समर्थित), 19 से सुरेंद्र सिंह (निर्दलीय), 20 से वरुण गौतम (बसपा समर्थित), 21 से सुमन यादव (सपा समर्थित), 22 से गुंजन शर्मा (निर्दलीय), 23 से प्रीती सिंह (सपा समर्थित), 24 से प्रभा सिंह (भाजपा समर्थित)