{"_id":"60c649648ebc3e567d486259","slug":"hathras-indecent-remarks-on-facebook-people-reached-the-police-station-hathras-news-ali2654479113","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी, थाने पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी, थाने पहुंचे लोग
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
फेसबुक पर आरक्षण को लेकर किसी ने अभद्र टिप्पणी कर दी। इसे लेकर एक जाति के लोगों में आक्रोश पनप गया। काफी लोग आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग लेकर थाने पहुंचे। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव केशोपुर निवासी एक व्यक्ति ने आरक्षण को लेकर फेेसबुक पर पोस्ट की। इस बात का एक जाति के युवक ने विरोध किया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी, जिससे केशोपुर के लोगों में तो आक्रोश था ही, आसपास के गांवों के लोग भी आक्रोशित हो गए।
इसकी जानकारी कोतवाली हाथरस जंक्शन प्रभारी राजीव यादव को दी गई। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर गुस्साए लोगों को शांत किया।