फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Increased number of passengers in roadways buses when Corona increased

हाथरस : कोरोना बढ़ा तो रोडवेज बसों में कम हुई यात्रियों की संख्या

Sun, 11 Apr 2021 11:17 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Increased number of passengers in roadways buses when Corona increased
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच लोग सफर से भी परहेज करने लगे हैं। इस कारण रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या गिर गई है। इस कारण हाथरस डिपो को हर रोज करीब दो लाख रुपये का घाटा हो रहा है। पहले की अपेक्षा रोडवेज बसों का संचालन भी प्रभावित हुआ है। इसका असर डिपो की आमदनी पर असर के रूप में देखने को मिल रहा है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 83 बसें हैं। ये बसें लोकल से लेकर लंबे रूट पर संचालित होती हैं। डिपो ने होली पर सवा लाख यात्रियों को एक से दूसरे स्थान पर पहुंचाया है। इससे आमदनी में भी सुधार हुआ था। सहालगों से डिपो को आमदनी में सुधार की काफी उम्मीद थी, लेकिन इससे पहले कोरोना का ग्राफ बढ़ने से उसकी उम्मीदों को झटका लगा है।
विज्ञापन

अब चूंकि कई जिलों में रात्रि कर्फ्यू भी लागू हो गया है। इस कारण लोग घरों से भी कम निकल रहे हैं। इसका असर रोडवेज की आमदनी पर पड़ रहा है। रोडवेज अधिकारियों की मानें तो उन्हें कर्फ्यू के कारण करीब दो लाख रुपये प्रतिदिन का घाटा हो रहा है। स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह का कहना है कि कोरोना के चलते आमदनी पर असर पड़ा है। यात्रियों के अभाव में बसें खड़ी होना शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed