फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Inauguration of city forest in Susayat village of Sasni

हाथरस : सासनी के गांव सुसायत में हुआ नगर वन का उद्घाटन

Fri, 08 Jul 2022 11:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Inauguration of city forest in Susayat village of Sasni
हाथरस : गांव सुसायत में बनाए गए नगर वन में पौधरोपण करते विद्यार्थी व अन्य। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अमृत महोत्सव के तहत सासनी क्षेत्र के गांव सुसायत में शुक्रवार को नगर वन का उद्घाटन केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने वर्चुअल माध्यम से किया। कार्यक्रम में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक आगरा जोन सुनील चौधरी, वन संरक्षक अलीगढ़ अदिति शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) हाथरस डॉ. सीपी सिंह, अलीगढ़ के डीएफओ दिवाकर कुमार वशिष्ठ, एटा डीएफओ के अलावा इंटर कॉलेजों के विद्यार्थी शामिल हुए। विद्यार्थियों ने वन क्षेत्र में 75 प्रजातियों के करीब दो हजार पौधों का रोपण किया। अधिकारियों ने पंचवंटी के तहत पौधे रोपे।
इस मौके पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि आज के प्रदूषण के दौर में एवं घनी आबादी वाली जगहों पर नगर वन का कितना महत्व है। पिछले दो वर्ष में कोरोना काल में हमने ऑक्सीजन के संकट को देखा है। यह नगर वन ऑक्सीजन की कमी को पूरी करेंगे। यह गर्व की बात है कि 75 नगर वनों में एक नगर वन हाथरस में बन रहा है। उन्होंने कहा कि यह नगर वन आमजन के लिए खुली हवा महसूस करने के लिए बहुत लाभदायक होगा। यह नगर वन भारत सरकार द्वारा दो करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। बाद में यह नगर वन पीपीपी मॉडल पर आगे विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएफओ डॉ. सीपी सिंह ने कहा कि पौधे धरा के आवरण होते हैं। पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरुकता आई है। समय के बदलते परिवेश में पौधों की जीवन में बहुत ही आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि 25 हेक्टेयर भूमि पर एक लाख 10 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा। जिले का कार्यक्रम सभी के सहयोग से काफी अच्छा रहा है। उन्होंने इसके लिए सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी हाथरस शोभाराम ओझा, एसके उपाध्याय, अखिलेश कुमार, कपिल कुमार, अली हसन, आशीष कुमार, अंकिता तिवारी, मनीषा उपाध्याय, गिरीश बाबू, मुकेश कुमार, देवेंद्र आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed