फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Inauguration-foundation of construction works worth crores of District Panchayat

हाथरस : जिला पंचायत के करोड़ों के निर्माण कार्योँ का लोकार्पण-शिलान्यास

Sat, 08 Jan 2022 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Inauguration-foundation of construction works worth crores of District Panchayat
हाथरस : लेबर कॉलोनी पार्क में सड़कों का शिलान्यास व लोकार्पण करतीं जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

चुनाव आचार संहिता लागू होने से तीन घंटे पहले जिला पंचायत के करोड़ों के कामों का लोकार्पण व शिलान्यास हुआ। लेबर कॉलोनी स्थित पार्क हाथरस में जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने विधायक सदर हरिशंकर माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना, भाजपा के जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा गौरव आर्य, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय की मौजूदगी में पंचम राज्य वित्त आयोग व केंद्रीय वित्त आयोग योजना के तहत करीब 37 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इन कार्यों के शिलालेख समारोह स्थल पर सजे नजर आए।
जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने बताया कि जिन कामों का शिलान्यास किया गया है, उनमें मुख्य रूप से डामरीकृत सड़कें, ग्रामीण अंचल में जल निकासी की समस्या से समाधान के लिए नाले व नालियों का निर्माण शामिल है। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप 19 करोड़ की लागत से 50 डामरीकृत सड़कों, जिनकी कुल लंबाई 25 किमी है, का निर्माण कराया जाएगा। करीब 13 करोड़ की धनराशि से 101 छोटे-बड़े नालों का निर्माण कराया जा रहा है। यह निर्माण कार्य 15 वें वित्त आयोग की ग्रांट से कराया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को जलभराव से मुक्ति मिलेगी। इस मौके पर 27 करोड़ की लागत से 50 कार्यों का लोकार्पण भी किया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सभी लेपित सड़कों का निर्माण हॉट मिक्स, प्लांट व पेवर मशीन से कराया जाएगा, जिससे सड़कें राजमार्ग जैसी समतल व टिकाऊ दिखें। उन्होंने कहा कि आज मोदी व योगी सरकार जनता के विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। इस क्रम मे हाथरस को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी गई है।आगे भी जिला पंचायत पूरे जिले के प्रत्येक गांव में आगे भी विकास कार्य कराती रहेगी। उन्होंने जिले की तीनों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित बताई। अंत में अध्यक्ष ने सभी अतिथियों का आभार जताया। अतिथियों का जोशीला स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान चिराग उपाध्याय, ठा. प्रवेश परमार, सांसद प्रतिनिधि राजेश गुड्डू, पिंकी चौधरी, उमाशंकर गुप्ता, सोनू चौहान, शैलू पहलवान, राजेश दिवाकर, निहाल सिंह दिवाकर, रिंकू जादौन, पंजाबी लाल दिवाकर, राजा गरुणध्वज सिंह, रामनिवास शर्मा, सोमेश यादव, केके दीक्षित, पंकज चौधरी, जितेंद्र स्वरूप फौजी, योगेंद्र प्रधान, संजू चौधरी, अजय शर्मा के अलावा जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी संतोष त्रिपाठी व अन्य कर्मचारी और अधिकारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed