फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: In the Vyapam scam, the reward of five thousand running absconders was caught with a firearm

हाथरस: व्यापमं घोटाले में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी को तमंचा सहित दबोचा

Mon, 01 Jun 2020 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: In the Vyapam scam, the reward of five thousand running absconders was caught with a firearm
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के चर्चित व्यापमं घोटाले (पेपर आउट) में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस कोतवाली हाथरस गेट पुलिस व एसओजी टीम ने तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया। वह मंडी के पास किसी घटना को अंजाम देने के लिए खड़ा था। अभियुक्त पर पांच हजार रुपये का इनाम भी है।
कोतवाली हाथरस गेट पुलिस और एसओजी टीम ने मंडी के गेट से जितेंद्र पुत्र सौदागर सिंह राणा निवासी मकनपुर सहपऊ को मंडी के पीछे वाले गेट के पास से गिरफ्तार किया। सूचना मिली थी कि शातिर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में तमंचा लेकर खड़ा है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने उसे दबोच लिया। अभियुक्त के पास से एक तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि अभियुक्त जितेंद्र मध्य प्रदेश में व्यापमं घोटाले (पेपर आउट) की जांच में वर्ष 2013 में दोषी पाया गया था। तभी से वह फरार चल रहा है। इस कारण ग्वालियर पुलिस द्वारा अभियुक्त पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। अभियुक्त के खिलाफ थाना सहपऊ में दो मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ मनोज कुमार शर्मा, एसआई रविंद्र सिंह, शीलेश कुमार, रामवीर सिंह, पंकज कुमार, विनोद कुमार, सबलेंद्र प्रताप सिंह, सौरभ कुमार, चेतन राजौरा, जितेंद्र कुमार, सचिन कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed