{"_id":"5e46eb958ebc3ee5f857ccef","slug":"hathras-in-the-tehsil-the-monkey-threw-the-gun-and-cartridge-from-the-bike-bag-stirring-sadabad-news-ali226701592","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: तहसील परिसर में बंदर ने बाइक के बैग से निकालकर फेंके तमंचा और कारतूस, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: तहसील परिसर में बंदर ने बाइक के बैग से निकालकर फेंके तमंचा और कारतूस, हड़कंप
विज्ञापन
तहसील में बंदर ने बाइक के बैग से निकालकर फेंके तमंचा और कारतूस, हड़कंप
मौके पर पहुंची पुलिस, बाइक, तमंचा व कारतूस लिए कब्जे में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद (हाथरस)। सादाबाद तहसील परिसर में उस समय काफी भीड़ जुट गई और हड़कंप मच गया जब एक बंदर ने वहां खड़ी एक बाइक के बैग से एक तमंचा और कारतूस निकाल कर फेंके। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने बाइक और तमंचा कारतूस को अपने कब्जे में ले लिया है।
कोतवाली के उपनिरीक्षक रामदास पचौरी ने बताया कि वह तथा एसआई रामवीर शर्मा शुक्रवार को जब थाने के गेट के बाहर खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने तहसील परिसर से आवाज लगाई कि बंदर एक बाइक के थैले में से एक थैला बाहर निकाला है, उसमें से एक तमंचा और कारतूस बाहर निकले हैं।
इस सूचना पर जब वह तहसील परिसर में पहुंचे तो तहसील के साईकिल स्टेंड के पास एक थैला पड़ा हुआ था उसमें से एक देशी तमंचा आधा बाहर और आधा थैले के अंदर था तथा पास ही दो कारतूस जिंदा पड़े हुए थे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि इसी बाइक से बंदर ने थैला खींचा है। एसआई ने बताया कि अभी तक बाइक स्वामी का पता नहीं चल सका है।