फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: In the sweltering heat, the power system lost its power, the electricity went out

हाथरस : उमसभरी गर्मी में बिजली सिस्टम का निकला दम, गुल हुई बिजली

Mon, 26 Jul 2021 11:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Hathras: In the sweltering heat, the power system lost its power, the electricity went out
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी में बिजली सिस्टम का दम निकल रहा है। इस कारण लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। रविवार की रात को शहर की नेहरू कॉलोनी में बंच कंडक्टर लाइन में आग लग गई। वहीं गिर्राज कॉलोनी में चार सौ केवीए का ट्रांसफॉर्मर फुंक गया। इसके अलावा आगरा रोड पर 11 केवीए की लाइन पर पेड़ की टहनी गिर गई। लोगों को कई घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ा। लोगों को खासी मुश्किलों से जूझना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि एक तरफ सरकार लोगों को बेहतर आपूर्ति देने की बात कह रही है। वहीं शहर, देहात कस्बा में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। इस का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। रविवार को सुबह करीब चार बजे नेहरू कॉलोनी में बंच कंडक्टर लाइन में आग लग गई। इसके अलावा गिर्राज कॉलोनी में चार सौ केवीए का ट्रांसफॉर्मर ओवर लोडिंग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन

वहीं शहर के आगरा रोड पर सोमवार की सुबह नौ बजे के करीब 11 केवीए की लाइन पर पेड़ की टहनी गिर गई। इस कारण कुल मिलाकर लोगों के रात व दिन में कई घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा। बिजली न मिलने के कारण लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बने रहे। विद्युत कर्मी आपूर्ति को सुचारू करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed