फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: In the name of getting a job in the merchant navy, a youth cheated Rs three lakh

हाथरस: मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से तीन लाख रूपये की ठगी

Thu, 05 Dec 2019 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hathras: In the name of getting a job in the merchant navy, a youth cheated Rs three lakh
मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से तीन लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन

ठग ने कैप्टन को अपना जीजा बताकर लिया झांसे में, कोतवाली में दी गई तहरीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद (हाथरस)। मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक से तीन लाख रुपये ठग लिए गए। जब युवक ने रुपये वापस मांगे तो उसे परिवार के साथ जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
थाना सादाबाद क्षेत्र के गांव हसनपुर बारू निवासी राकेश कुमार पुत्र शंकरलाल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बराखौर थाना चिकसाना जिला भरतपुर राजस्थान के एक व्यक्ति से उसकी मुलाकात पांच नवंबर 2017 को हुई थी, तब उक्त व्यक्ति ने मर्चेंट नेवी के उच्चाधिकारियों से अपनी रिश्तेदारी होना बताया और कैप्टन को अपना जीजा होना बताया था, उक्त व्यक्ति ने उसकी नौकरी मर्चेंट नेवी में लगाने का वायदा किया और उससे नौकरी लगवाने की एवज में 13 दिसंबर 2017 को तीन लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन

उक्त व्यक्ति ने छह माह के अंदर नौकरी लगवाने का वादा किया और 14 दिसंबर 2017 को उसे अपने साथ मुंबई स्थित एक होटल में ले गया, लेकिन यहां भी कोई बात नहीं बन सकी, लेकिन इसके बाद उक्त व्यक्ति ने न तो उसकी नौकरी लगवाई और न ही उसके रुपये वापस किए हैं। अब उक्त व्यक्ति पैसे मांगने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दे रहा है। राकेश ने बताया कि उसने तीन लाख रुपये अपनी मां के जेवरात बेचकर और रिश्तेदारों से कर्जा लेकर इकट्ठे किए थे। तहरीर में कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed