{"_id":"61d9deb8527c1d47cf269ad1","slug":"hathras-in-the-first-phase-a-four-lane-road-will-be-built-between-hathras-and-mathura-hathras-news-ali2826586112","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पहले चरण में हाथरस से मथुरा के बीच बनेगा फोरलेन मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पहले चरण में हाथरस से मथुरा के बीच बनेगा फोरलेन मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के लोगों के लिए राहत की बात है। अब मथुरा की दूरी तय करने में उन्हें ज्यादा समय नहीं लगेगा। आए-दिन होने वाले दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। पहले चरण में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा मथुरा से हाथरस के बीच फोर लेन मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। मथुरा-बरेली एनएच 530 की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो रही है।
उल्लेखनीय है कि आगरा-अलीगढ़ फोर लेन मार्ग को पूर्व में मंजूरी मिल चुकी है। इसके लिए केंद्र से 15 सौ करोड़ रुपये का बजट भी जारी हो गया है। इस मार्ग को फोर लेन करने का काम वर्ष 2023 में शुरू होगा। इसके साथ जिले के लोगों मथुरा की राह और सुगम होने वाली है। मथुरा-बरेली मार्ग पर एनएचआई ने यहां से गुजरने वाले वाहनों की गिनती के बाद शुक्रवार को मथुरा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मार्ग का शिलान्यास किया। अब एनएचएआई द्वारा इस मार्ग की डीपीआर तैयार की जा रही है।
खास बात यह है कि मार्ग के निर्माण की शुरुआत मथुरा की ओर से होगी। धीरे-धीरे चौड़ीकरण का काम बरेली की ओर बढ़ेगा। एनएचआई ने फोर लेन निर्माण के कार्य को चार भागों में बांटा है। इस पर जल्द अमल होना शुरू हो जाएगा। एनएचएआई के अवर अभियंता (जेई) गौरव कुमार का कहना है कि मथुरा-बरेली मार्ग का शिलान्यास हो गया है। मथुरा की ओर से निर्माण कार्य शुरू होगा।