{"_id":"60bfbaee8ebc3e01810c4e85","slug":"hathras-in-the-affair-of-five-rupees-the-drunkard-broke-the-shopkeeper-s-head-hathras-news-ali265039185","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पांच रुपये के चक्कर में शराबी ने फोड़ा दुकानदार किशोर का सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पांच रुपये के चक्कर में शराबी ने फोड़ा दुकानदार किशोर का सिर
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव चमरपुरा नौहरा में एक नशेड़ी ने पांच रुपये के चक्कर में दुकानदार किशोर का सिर फोड़ दिया, जिससे किशोर लहूलुहान हो गया। शिकायत लेकर परिजन पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विजेंद्र सिंह निवासी चमरपुरा नौहरा अपने गांव में ही छोटी सी दुकान करता है। मंगलवार की दोपहर को दुकान पर विजेंद्र सिंह का बेटा शिवम बैठा हुआ था। आरोप है कि यहां पर पास के ही एक गांव का नशेड़ी युवक आया और उसने नमकीन का पाउच मांगा। शिवम ने उससे पांच रुपये मांगे।
इस बात पर वह आग-बबूला हो गया और फिर शिवम के सिर पर पत्थर मार दिया, जिससे उसके सिर से खून बहने लगा। किशोर लहूलुहान हो गया। परिवार के लोग उसे पुलिस के पास लेकर पहुंचे। पुलिस ने उसका जिला अस्पताल में उपचार कराया। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।