{"_id":"63ade60ead77cd30b219d21d","slug":"hathras-in-laws-beat-health-worker-going-to-nanihal-hathras-news-ali30798925","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ननिहाल जा रहे स्वास्थ्य कर्मी को ससुराल वालों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ननिहाल जा रहे स्वास्थ्य कर्मी को ससुराल वालों ने पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला अस्पताल परिसर निवासी स्वास्थ्य कर्मी को ननिहाल जाते वक्त ससुरालीजनों द्वारा पीटने का आरोप है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अरविंद कुमार पुत्र केदारनाथ निवासी बागला जिला चिकित्सालय परिसर का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। आरोप है कि बुधवार की रात को करीब साढ़े आठ बजे अरविंद अपनी ननिहाल नगला भूरा जा रहा था। तभी रास्ते मे बिजलीघर के पास उसे ससुर वीरेंद्र, साले रामगोपाल उर्फ गोलू और अनुराग उर्फ पंडित निवासी बड़ा नवीपुर पथवारी मंदिर मिले।
आरोप है कि तीनों ने अरविंद को रोककर धमकाया कि अपना कोर्ट केस और थाने में दी गई तहरीर वापस ले ले। इसका विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप ससुर व दो सालों पर अरविंद ने लगाया है। अरविंद ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी गौरव सक्सेना ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मी के साथ हुई मारपीट के मामले में तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी। संवाद