फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: In Kotwali Sadar, the SP took stock of the preparations for the elections

हाथरस : कोतवाली सदर में एसपी ने लिया चुनाव की तैयारियों का जायजा

Sat, 01 Jan 2022 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: In Kotwali Sadar, the SP took stock of the preparations for the elections
हाथरस : कोतवाली सदर में निरीक्षण के दौरान पत्रावलियां देखते पुलिस अधीक्षक। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कोतवाली सदर का औचक निरीक्षण किया। संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कोतवाली सदर का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली रविन्द्र दुबे एवं थाने के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद मिले। कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, हवालात, मालखाना, थाना परिसर का भ्रमण किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक ने आगामी विधानसभा चुनाव-2022 की तैयारियों की समीक्षा की। लाइसेंसी शस्त्रों के सत्यापन के लिए आवश्यक कार्यवाही किए जाने और लाइसेंस शस्त्र जमा कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

ऐसे शस्त्र लाइसेंस धारक व्यक्ति, जिनके खिलाफ अभियोग पंजीकृत हों अथवा जिन लाइसेंस धारक व्यक्ति की अपराध में संलिप्तता हो या जिनके माध्यम से असलहों का दुरुपयोग करने की संभावना हो, को चिन्हित कर उनके शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट लगाए जाने के निर्देश दिए गए। विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत थाना कोतवाली हाथरस पर तैयार किए गए चुनाव रजिस्टर को भी जांचा। बूथवार 20 बिंदुओं की सूचना निर्धारित प्रारूप में तैयार करने के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हाथरस को निर्देशित किया गया। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की मैपिंग करने को कहा गया। साथ ही चुनाव के लिए प्राप्त होने वाले अर्द्धसैनिक बल और अन्य फोर्स के ठहरने के स्थानों का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed