फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: In Kaikeyi's anger building, Lord Shri Ram took the order of exile

हाथरस : कैकयी गई कोप भवन में, प्रभु श्रीराम ने ली वनवास की आज्ञा

Wed, 06 Oct 2021 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: In Kaikeyi's anger building, Lord Shri Ram took the order of exile
हाथरस : रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रामलीला मैैदान में चल रहे रामलीला महोत्सव में बरसाना की गौरांग प्रेमरस माधुरी संस्थान की मंडली द्वारा लीलाओं का मंचन किया जा रहा है। मंगलवार की सुबह कृष्ण लीला में भगवान कृष्ण के मिट्टी खाने की लीला का मंचन हुआ। वहीं रामलीला में राजा दशरथ दर्पण अवलोकन, कैकयी का कोप भवन में जाना, प्रभुराम द्वारा वनवास की आज्ञा लेने की लीला का मंचन किया गया।
सोमवार को शहर में गाजे बाजे के साथ प्रभु राम की बरात निकली। राम के विवाह का अयोध्या में उल्लास छाया हुआ था। इसी बीच राजा दशरथ दर्पण में अपने चेहरे को देख रहे थे। उन्हें कान पर सफेद बाल दिखाई दिया। इसी बीच राजा दशरथ से राम का राज्यभिषेक करने का सगे संबंधियों से विचार किया। यह सुनकर कैकयी कोप भवन में चली गई।
विज्ञापन

उन्होंने राजा दशरथ से दो वर मांगे। भरत को राजगद्दी व राम को चौदह वर्ष का वनवास। यह सुनकर राजा दशरथ व्याकुल हो गए। प्रभु राम ने राजा दशरथ से वनगमन की आज्ञा मांगी। वहीं कृष्ण लीला में भगवान कृष्ण द्वारा माटी खाने की लीला का मंचन किया गया। मैया यशोदा ने ठाकुरजी का मुख खुलवाया तो उन्हें मुख में पूरे ब्रह्मांड के दर्शन हुए। इस दौरान भगवान ने ब्रज रज की महिमा की महत्ता बताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed