{"_id":"61687ae253c28a36b742d128","slug":"hathras-in-every-house-someone-is-sick-health-department-should-treat-sikandhra-rahu-news-ali2757531196","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : हर घर में कोई न कोई बीमार, स्वास्थ्य विभाग करे उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : हर घर में कोई न कोई बीमार, स्वास्थ्य विभाग करे उपचार
विज्ञापन
बुखार पीड़ितों का हाल जानने गांवों में जाते सोलंकी।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
सपा के पूर्व जिला महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार का इलाज करने मे पूरी तरह अक्षम साबित हो रहा है। हर गांव में कोई घर ऐसा नहीं बचा है जहां बुखार से पीड़ितों की चारपाइयां न बिछी हो।
स्वास्थ्य विभाग को चाहिए कि वो गांव-गांव कैंप लगाकर बुखार से पीड़ितों का इलाज करे। सोलंकी ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव अगसौली, गोपालपुर, कचौरा, नगला सरदार, जिमिसपुर का दौरा किया।
उन्होंने कहा कि गांव-गांव में डेंगू, वायरल बुखार, मलेरिया से लोग पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के चलते ग्रामीण अंचल की इकाइयों पर तैनात चिकित्सक नहीं जा रहे हैं। मजबूूरी में ग्रामीणों को झोलाछापों से इलाज कराना पड़ रहा है। वृद्ध, लाचार, दिव्यांग सीएचसी सिकंदराराऊ तक नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे में सीएचसी की टीमों को गांव-गांव जाकर स्वास्थ्य कैंप लगाना चाहिए। सोलंकी ने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि स्वास्थ्य विभाग गांव-गांव टीम भेजकर इलाज कराए। इस दौरान हरवीर सिंह तोमर, रोहताश्व यादव, रामकिशन, बबलू यादव, रिंकू यादव, यशपाल सिंह, सारिक खान, रोहित यादव, संतोष सिंह, पवन चौहान, राहुल शर्मा आदि थे।