{"_id":"61ae54074ce02b55c42c16ae","slug":"hathras-in-an-attempt-to-save-nilgai-a-canter-full-of-buffalo-overturned-many-cattle-injured-shaphu-news-ali279925434","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नील गाय को बचाने के प्रयास में भैंसों से भरा कैंटर पलटा, कई मवेशी जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नील गाय को बचाने के प्रयास में भैंसों से भरा कैंटर पलटा, कई मवेशी जख्मी
विज्ञापन
पीहुरा गांव के पास पलटा पड़ा कैंटर।
- फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
सोमवार की शाम साढ़े छह बजे सादाबाद जलेसर मार्ग पर गांव पीहुरा के पास नीलगाय बचाने के प्रयास में भैंसों ने भरा एक कैंटर पलट गया। कैंटर सिरसागंज से 15 भैंस लाद कर सादाबाद जा रहा था। कैंटर के पलटने से चार भैंसें चुटैल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से कैंटर को हटवा कर आवागमन को सुचारु कराया।
सादाबाद निवासी शमउद्दीन खां भैंसों के व्यापारी है। उसने सोमवार को सिरसागंज से 15 भैंसें खरीदी और उनको एक कैंटर में लोड करके सादाबाद आ रहा था। जैसे ही गांव पीहुरा के नजदीक पहुंचा सामने एक नीलगाय आ गई। ड्राइवर ने नीलगाय को तो बचा लिया लेकिन उसके साथ चल रहा उसका बच्चा कैंटर की चपेट में आ गया।
नीलगाय के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई और कैंटर असंतुलित होकर रोड के किनारे पलट गया। कैंटर के पलटने से सादाबाद निवासी कैंटर का परिचालक साबिर अली एवं उसमें लदी चार भैंस घायल हो गईं। कैंटर पलटने की सूचना पर मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। थोड़ी देर के लिए मार्ग पर आवागमन भी बाधित रहा।