फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Important information given to teenagers through VC in legal literacy camp

हाथरस : विधिक साक्षरता शिविर में वीसी के माध्यम से किशोरों को दीं अहम जानकारियां

Sat, 19 Jun 2021 12:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Important information given to teenagers through VC in legal literacy camp
हाथरस : वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जानकारी देतीं विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव चेतना सिंह? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस के तत्वावधान में राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह, मथुरा में वीडियो क्रान्फ्रेसिंग के माध्यम से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें प्राधिकरण की सचिव चेतना सिंह ने राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह, मथुरा में रह रहे किशोरों को अहम जानकारियां दी। कोरोना में अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों के लिए चलाई जा रही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के बारे में विस्तार से बताया गया।
उन्होंने कोविड-19 में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके सरंक्षण के लिए विधिक सेवा योजना-2015 व उप्र मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना-2021 की जानकारी देते हुए बताया कि जो बच्चे अपने माता-पिता को खो चुके हैं, उनके जीवन को संवारने के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का शुभारंभ किया गया है। इसके तहत अनाथ बच्चों के भरण-पोषण, शिक्षा, चिकित्सा आदि की व्यवस्थाओं को पूरा ध्यान शासन द्वारा रखा जाएगा।
विज्ञापन

योजना में 18 वर्ष के ऐसे बच्चे शामिल किए जाएंगे, जिनके माता-पिता की मृत्यु कोविड-19 से हो गई है। या माता-पिता में से एक की मृत्यु मार्च 2020 से पहले हो गई है। दूसरे की मृत्यु कोविड काल में हो गई है अथवा दोनों की मृत्यु 01 मार्च 2020 से पहले हो गई थी। सचिव ने बताया कि इस योजना की श्रेणी में आने वाले शून्य से दस वर्ष के बच्चों के वैध संरक्षण के बैंक खाते में चार हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed